Article Detail

 

आप अपने बच्चे बच्चियों के सम्बंध जल्द तय करना चाहते है तो आप निम्न बातों पर ध्यान दे।

१) आप स्वयं आगे होकर फोन करे।
२) फोन नं सेव करे तथा दुबारा फोन आने पर जवाब दे फोन की उपेक्षा ना करे।
३) सभी बाते फोन पर ना करे सम्बंधित के घर परिवार मे बैठ कर करे।
४) बच्चे-बच्चियो को फोन.पर ज्यादा बात ना करने दे अन्यथा. छोटी बात बड़ी हो जाती है।
५) सभी बाते यथा उम्र,गोत्र,शिक्षा, परिवार समझ मे आने पर आगे बढ़े सम्बंध बनाने की स्वयं पहल करे।
६) आप सम्बंधित के यहाँ जाये परिवार की छानबीन करे ,समझ मे आने पर रिश्ता तय करने मे देर ना करे।
७) इससे अच्छा देखेगे फिर करेगे की प्रव्रति को टाले।
८) इतना दूर नही करना है को भी टाले, रिश्ता अच्छा है तो दूर पास कोई मायना नही रखता है।
९) कुन्डली मे ज्यादा ना उलझे ये रिश्ता बनाने मे आज सबसे ज्यादा बाधक है।
१०) बिचौलियो से सावधान रहे जो आपके सम्बंध बनाने मे बाधक है। कोई भी बात सीधे सम्बंधित से खुलकर चर्चा करे।
११) रिश्ता फाईनल होने पर ज्यादा समय तक रोक कर ना रखे विवाह.जल्द करे अन्यथा रिश्ते मे दरार की सम्भावना रहती है।
१२) छोटी छोटी बातो को इग्नोर करना सीखे।
१३) किसी पर निर्भर होकर रिश्ता ना करे कि भाई ,रिश्तेदार आयगा तब जायेगे ,बात करेगे आदि।
१४) जीवन एक समझौता है आपको एवं हमे सभी जगह समझौता करना है तो बच्चों के सम्बंध तय करने मे समझौता क्यों नही करते ?

आओ मिलकर सभी पहल करे रिश्ते बनाने की।




स्वर्णकार रिश्ते
एडमिन टीम
व्हॉट्सअप्प नंबर: 9029731422
वेबसाइट: www.swarnkarrishtey.in