Article Detail

 

आपसे छोटा हु लेकिन जिंदगी में बहोत अनुभव मिले है इसलिए आज समय पर अपने बच्चो के रिश्ते करना इतना ही जरुरी है जितना कॅरियर बनाना,पैसा कमाना।
लड़का हो या लड़की समय पर उनकी शादी कर उनका जीवन सुखी करे। 
स्वस्थ जीवन के लिए लड़की की 22-25 उम्र में शादी कर लेना ही अच्छा है 
और लड़के की 24-26 उम्र तक शादी कर दीजिये। आज लड़का हो या लड़की दोनों को आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे की जरुरत होती है। 
उनकी जरुरत को समझिये और समय रहते हाथ पिले कर दीजिये 
हर चीज समय पर अच्छी लगती है। समय पर पढाई लिखाई,समय पर बच्चो को संस्कार देना। समय पर बेटीयो को घर काम और खाना बनाने में निपुण करना। समय पर बच्चो की शादी कर देना। समय पर नन्हे-मुन्हे बच्चो का घर में आगमन। यही सभी बाते जिंदगी में खुशियाँ लेकर आती है और पति पत्नी को समज़दार बनाकर जिम्मेदारिओं का अहसास कराने में बहोत बड़ी भूमिका निभाती है और पति पत्नी परिपक्व बनते है। 
माता पिता भी 50-55 के उम्र में पोता-पोती का साथ खेलने का आनंद ले सकते है और आपके बच्चे 50 साल में उनके बच्चो की शादी देख सके और वो भी 50-55 के उम्र में अपने पोता-पोती के साथ खेल सके। 
यही जीवन का सही आनंद है। 
पैसा शौहरत हो और अच्छा जीवनसाथी ना मिले वो जिंदगी क्या काम की।
आज के समय में माता भी समज़दार बनिए और अपने बच्चो की शादी समय पर कर उनको भी समज़दार होने का मौका दे। 
अगर जिंदगी का सही आनंद लेना है तो अपने बच्चो के शादी समय पर करिये। 
धन्यवाद।

सोचिये जरूर।


स्वर्णकार रिश्ते 
एडमिन टीम 
www.swarnkarrishtey.in